Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : महिला आयोग का नोटिस, मासूम 18 को तलब, देखें नोटिस

April 13, 2026

Haryana News : महिला आयोग का नोटिस, मासूम 18 को तलब, देखें नोटिस

चंडीगढ़। Notice To Masoom Sharma स्टेज से महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे पंचकूला में महिला आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं : आयोग

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा की ओर से इस्तेमाल भाषा पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला हरियाणा राज्य महिला आयोग तक पहुंचा। मामले में संज्ञान लेते हुए आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि महिलाओं की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की भाषा या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पेश नहीं हुए तो होगी कानूनी कार्रवाई

notice-to-masoom-sharma
notice-to-masoom-sharma

आयोग इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच करेगा और यह जानने की कोशिश करेगा कि कार्यक्रम के दौरान वास्तव में क्या हुआ था। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि अगर मासूम शर्मा तय समय पर आयोग के सामने पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सार्वजनिक मंचों पर इस्तेमाल होने वाली भाषा और महिलाओं के सम्मान के लिए बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजरें 18 अप्रैल को होने वाली इस सुनवाई पर टिकी हैं।

ये है पूरी कहानी

दयानंद एंग्लो-वैदिक (डीएवी) पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्र संघ की ओर से आयोजित समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और अजय हुड्डा ने प्रस्तुति दी। अचानक मासूम शर्मा ने मंच से ही गालियां देनी शुरू कर दी। जल्द ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मासूम शर्मा ने माफी मांगने का वीडियो भी जारी कर दिया।

डीएवी पीजी कॉलेज में 11 को था समारोह

इस समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमत्री धामी ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जाने के बाद मासूम शर्मा ने मंच पर गाली गलौज शुरू कर दी। आपत्तिजनक शब्द बोलने पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी, स्टाफ और मौजूद छात्र छात्राएं भी असहज हो गए। गायक मासूम शर्मा जिस समय मंच से गाली दे रहे थे, उस दौरान खानपुर विधायक उमेश शर्मा भी मौजूद थे। विधायक ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं रुके।

ऐसे मांगी माफी, गालियों का बताया कारण

मंच से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा पिछले कुछ समय से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है। उसी तनाव का असर मंच पर दिखाई दिया। यदि मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए माफी मांगता हूं।

एसपी सिटी बोले-होगी कानूनी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा की ओर से कार्यक्रम के दौरान स्टेज से गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। जिसमें डालनवाला पुलिस की ओर से सभी तथ्यों पर विस्तृत जांच की जा रही है. गायक को नोटिस भेजा गया है। जांच के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : तीन निगमों-पालिकाओं में आज बजेगा चुनाव का बिगुल

Also Read : 15 से बढ़ेगी गर्मी, लू करेगी हाल बेहाल

Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा

ये भी पढ़ें- सेना को मिली बड़ी सफलताः कांकेर में 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर रूपी मारा गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें