Site icon Dainik Savera Times

अब दिल्ली से हलवारा सिर्फ 1 घंटे में, टिकट बुकिंग हुई शुरू : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

Now Delhi to Halwara in just 1 hour, ticket booking has started Ravneet Singh Bittu

Now Delhi to Halwara in just 1 hour, ticket booking has started Ravneet Singh Bittu

नई दिल्ली: पंजाब के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट के बीच अब सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 मई से होगी और इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-
इस कंपनी में बड़ी छंटनी: 30,000 कर्मचारियों की नौकरी से निकाला! भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर
असम रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राजकुमार की राजनीति का अंत तय
‘मोदी जी अमेरिका के गुलाम, आज पूरा देश संकट में’, प्रियंका गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना दो फ्लाइट्स एक सुबह 5:55 बजे और दूसरी दोपहर 12:55 बजे चलाई जाएंगी। इस यात्रा में करीब 1 घंटा 10 मिनट का समय लगेगा। यह सेवा 160 सीट वाले एयरबस A320 विमान से शुरू की जाएगी।

इससे पहले उन्होंने रविवार को बताया थाकि शुरुआत में हर दिन दिल्ली और हलवारा के बीच दो उड़ानें होंगी, जिससे पंजाब के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। बिट्टू ने इसे पंजाब के लिए गर्व का पल बताया और कहा कि इससे राज्य में यात्रा आसान होगी, व्यापार बढ़ेगा और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने जालंधर दौरे के दौरान हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी किया था।

Exit mobile version