Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

July 21, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि 17 जुलाई 2026 को जालंधर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मुलाकात उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रही।

जोशी ने कहा कि वर्ष 1997 से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सान्निध्य में कार्य करने तथा उन्हें निकट से देखने का अवसर मिला है। लगभग तीन दशकों की इस यात्रा में उन्होंने प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व की सादगी, कार्य के प्रति अनुशासन, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति उनकी आत्मीयता को बहुत करीब से अनुभव किया है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री होने के नाते अत्यंत व्यस्त दिनचर्या और अपार कार्यभार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें देखते ही पहचान लिया। एक साधारण कार्यकर्ता के प्रति उनका यह अपनापन और आत्मीय व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। यही कारण है कि वे केवल भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में बसे करोड़ों भारतीयों के भी हृदय में विशेष स्थान रखते हैं।

जोशी ने कहा कि मोदी जी से होने वाली प्रत्येक मुलाकात उन्हें नई ऊर्जा, नया उत्साह और राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। उनका नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे संगठन और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें