अंबाला। अब तक आग बरसा रही गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलती नजर आ रही है। प्रदेश के पांच जिलों में बारिश शुरू हो गई है। कुछ जगह ओले पड़ने की भी खबर है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक दोपहर बाद मोसैसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
इन जिलों को मिली राहत
करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। इससे मौसम सुहावना हो गया। इससे बुजुर्गों और बच्चों को राहत मिली है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, कैथल और पंचकूला में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। इसके साथ ही दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आने वाले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। यदि बात करें मौसम विभाग की तो इसके अनुसार 2 से 5 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग दे रहा लोगों को सलाह
उधर, मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें। मौसम में हुए इस बदलाव से अगले दो-तीन दिनों में हरियाणा में तापमान में कमी देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य स्तर के आसपास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खाने-पीने का भी रखें ध्यान
हमें इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। घर का बना शरबत (नींबू, बेल, आम पना) लेना चाहिए। हल्की ग्रीन टी या हर्बल ड्रिंक भी ले सकते हैं। हमें इस मौसम में तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाने से परहेज रखना चाहिए। बाहर का स्ट्रीट फूड संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसलिए इससे दूर रहें। बासी खाना और बहुत ठंडी चीजें जैसे फ्रिज का बर्फ वाला पानी का सेवन न करें। मौसम बदलने पर इम्युनिटी कमजोर होती है, इसलिए विटामिन-C वाली चीजें (नींबू, संतरा) लें। दिन में हल्का और रात में जल्दी खाना खाएं। साफ-सफाई और ताजगी का खास ध्यान रखें।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

