Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला घूमने गए परिवार के घर से 50,000 रुपए चोरी

May 1, 2024

शिमला घूमने गए परिवार के घर से 50,000 रुपए चोरी

चंडीगढ़: शिमला गए परिवार के घर पीछे से किसी अज्ञात ने 50 हजार की नकदी चुरा ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सैक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सैक्टर-16 के रहने वाले ध्यान चंद ने पुलिस को बताया की वह 28 अप्रैल को अपने परिवार सहित हिमाचल के शिमला में गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात ने घर में रखी 50 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। जब चोरी के बारे में पता चला तो शिकायत पुलिस को दी गई । पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें