Site icon Dainik Savera Times

शिअद की कोर कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में, चुनाव नतीजों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कोर कमेटी की बैठक गुरूवार दोपहर तीन बजे के बाद चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में आयोजित की जायेगी। बैठक पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में होगी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज इसमें सभी जिलों से सदस्य शामिल होंगे। चुनाव नतीजों के बाद यह पार्टी की पहली बैठक है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बैठक में चुनाव नतीजों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही पार्टी की ओर से अगली रणनीति भी तय की जाएगी। इसके अलावा देश में चल रहे राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होगी। चीमा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी।


गौरतलब है कि इस बार शिअद ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ा था क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन को लेकर उनकी बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई। शिअद ने 13 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन सिर्फ बठिंडा लोकसभा सीट पर जीत मिली है जहां से हरसिमरत कौर चुनाव जीत गईं।

Exit mobile version