Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में अब तक 31.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 4.93 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद पूरी

April 17, 2025

हरियाणा में अब तक 31.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 4.93 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद पूरी

चंडीगढ़: हरियाणा में रबी विपणन सीजन के दौरान फसलों की खरीद तेजी से चल रही है। एक अप्रैल से अब तक पूरे प्रदेश में कुल 31.52 लाख मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 8.59 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 2 लाख से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 1400 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। पिछले साल 16 अप्रैल तक 18.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी।

रबी विपणन सीजन 2025-26 के दौरान प्रदेश में सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू कर दी गई है। सरसों की खरीद का काम प्रदेश में दो खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष 16 अप्रैल तक राज्य में खरीद एजेंसियों द्वारा 4.93 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 3.40 लाख मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। राज्य सरकार ने अब तक 1,71,000 किसानों से सरसों की खरीद की है तथा 1843 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज तनाव और युद्धविराम की अनिश्चितता से कच्चा तेल 4% तक महंगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें