Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुजुर्ग महिला के कानों की बालियों को छीनकर दो स्नैचर फरार, तलाश जारी

May 1, 2024

बुजुर्ग महिला के कानों की बालियों को छीनकर दो स्नैचर फरार, तलाश जारी

चंडीगढ़: अज्ञात एक्टिवा सवार स्नैचरों ने बुडैÞल की रहने वाली बुजुर्ग महिला के कानों में पहनी दोनों बालियां छीन ली गई। वहीं पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सैक्टर 45 बुडैÞल की रहने वाली 62 वर्षीय भूपिन्द्र कौर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त पते पर अपने परिवार सहित रहती है। सोमवार को वह सुबह करीब 6 बजे सैक्टर 46 से सैर कर अपने घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह बुडैÞल के सिविल अस्पताल के पास आॅटो स्टैंड पर पहुंची, तो इसी दौरान एक शातिर युवक आया। महिला के कानों की बालियां झपट कर भाग कर एक्टिवा स्कूटर के पीछे बैठ कर फरार हो गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें