Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त किसान मोर्चा कल मोहाली में निकालेगा न्याय मार्च

June 8, 2024

संयुक्त किसान मोर्चा कल मोहाली में निकालेगा न्याय मार्च

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 9 मई को मोहाली में न्याय मार्च निकाला जाएगा और 2 जुलाई को भाजपा सांसदों को छोड़कर देश के सभी नवगठित सांसदों को किसानों के मुद्दों को लेकर मांग पत्र दिया जाएगा। ताकि वे मानसून सत्र में किसानों की मांगों की रक्षा कर सकें।

आज किसान भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कर्मचारी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पंधेर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अर्धसैनिक बल की उक्त महिला कर्मचारी को उसके परिवार से मिलने दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कंगना रनौत किसानों और पंजाबियों के खिलाफ तीखी टिप्पणियां करती रही हैं, जिससे आहत होकर महिला कर्मचारी ने ऐसा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुलविंदर कौर के परिजनों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अगर पुलिस प्रशासन ने परिवार को परेशान करना बंद नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पंधेर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में किसानों और खेत मजदूरों ने भाजपा के सांप्रदायिक कार्ड को चलने नहीं दिया, जिसके कारण भाजपा की सीटें कम हुई हैं। कानून बनाने के लिए 2 जुलाई को सभी सांसदों (भाजपा को छोड़कर) को मांग पत्र दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें