Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

February 25, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान मंगलवार को सिविल सर्जन, गुरदासपुर के कार्यालय में तैनात वार्ड अटेंडेंट रविंदरपाल सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गुरदासपुर जिले के गांव फुलके, तहसील बटाला के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसने अपने चाचा के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था और उक्त आरोपी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता द्वारा लगातार बातचीत के बाद, सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: पेइचिंग: वैश्विक साझा विकास कार्य मंच का तीसरा उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें