Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने म्यूटेशन के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

December 2, 2024

विजिलेंस ब्यूरो ने म्यूटेशन के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एसबीएस नगर जिले के राजस्व हलका सलोह और फांबरा में अतिरिक्त प्रभार में तैनात राजस्व पटवारी गौरव गुप्ता को 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना जिले के गांव गढ़ी शेरू निवासी केसर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और बताया कि उक्त पटवारी से परिवार के जमीन हस्तांतरण मामले के निष्पादन के लिए 20000 रुपये की रिश्वत मांगी गई है और इस संबंध में 10000 रुपये पहले ही ले लिए गए हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी ने उसी जमीन के म्यूटेशन के लिए शेष पैसे की मांग की है और उसने रिश्वत मांगने के लिए पटवारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैण्ड ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसे कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा इस मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें