Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 मिनट के अंदर Punjab University के प्रोफेसर के घर से चाेराें ने उड़ाए 20 लाख के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

March 6, 2024

4 मिनट के अंदर Punjab University के प्रोफेसर के घर से चाेराें ने उड़ाए 20 लाख के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ (अमन) : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के फाइन आर्ट्स विभाग के प्रोफेसर तीर्थंकर भट्टाचार्य के सेक्टर-37सी स्थित मकान नंबर 2737 से करीब 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी करने वाले 3 लोगों को सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर की है जब मकान मालिक तीर्थंकर भट्टाचार्य पीयू में क्लास लेने गए थे, जब वे लौटे तो बेडरूम में अलमारी बिखरी पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि दादी और माता-पिता के बनाए गहने और करीब 70 हजार रुपए की नकदी गायब थी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सेक्टर-39 थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रोफेसर तीर्थंकर भट्टाचार्य ने बताया गया कि 3 सोने के हार सेट, 3 सोने की अंगूठियां, 3 जोड़ी कान की बालियां, हाथ के कंगन, 6 लॉकेट समेत 25 तोला सोना और करीब 70 हजार नकद चोरी हुई हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके बाद सेक्टर 49 निवासी तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर चोर पीछे से घर में घुसे और सीसीटीवी फुटेज की दिशा भी बदल दी। आरोपियों की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं।

4 मिनट में गहने लेकर फरार हुए चाेर

शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाकायदा रेकी की थी। इसके बाद जब प्रोफेसर अपनी कार लेकर पीयू गए तो घटना को अंजाम दिया गया। कोने का घर होने के कारण चोर पार्क से सटी दीवार से फांदकर पीछे की तरफ पहुंच गए। दाेपहर 2.57 बजे चोर घर में घुसे और 4 मिनट के अंदर घटना को अंजाम देकर 3.01 मिनट पर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें