Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडियन क्रिकेट टीम को लगातार 18वीं बार किस्मत ने दिया धोखा, कप्तान और टीम बदल गई पर नतीजा वही

October 25, 2025

इंडियन क्रिकेट टीम को लगातार 18वीं बार किस्मत ने दिया धोखा, कप्तान और टीम बदल गई पर नतीजा वही

Indian Cricket Team : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसी के साथ भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला भी जारी रहा। भारत ने लगातार 18वां वनडे टॉस गंवाया है। भारतीय टीम का कप्तान बदल गया है, भारतीय टीम बदल गई है लेकिन टॉस हारने का सिलसिला अब भी जारी है।

सीरीज पहले ही गंवा चुका भारत
भारत को पहले दो वनडे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में मेजबान टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में भारत को 2 विकेट से शिकस्त मिली। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में भारत लय नहीं पा सका। अब टीम का लक्ष्य इस आखिरी मैच में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप से बचना है।

टीम में दो बदलाव
भारतीय कप्तानशुभमन गिल ने तीसरे वनडे के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है। वहीं नितीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया है।

दूसरे मैच में जीत का मौका गंवाया
दूसरे वनडे में भारत के पास जीत का बेहतरीन मौका था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज लय नहीं पकड़ पाए। इसके बाद गेंदबाज हर्षित राणा और नितीश रेड्डी ने महंगे ओवर फेंके, जिससे भारत जीत से चूक गया। ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली की साझेदारी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें