स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां ने गुजारा भत्ता बढ़वाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसके बाद कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को भेजा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने हसीन जहां और उनकी बेटी को 4 लाख रुपए महीना गुजारा भत्ता दिए जाने का आदेश दिया था, जिसमें से 1.50 लाख हसीन जहां के लिए और 2.50 लाख उनकी बेटी के लिए हैं, लेकिन इतने पैसों में हसीन जहां का गुजारा नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ें: इस मशहूर होटल की छत से गिरकर जापानी नागरिक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सुप्रीम कोर्ट ने शुरुआती टिप्पणी करते हुए हसीन जहां से कहा कि यह गुजारा भत्ता अच्छा खासा है। कोर्ट ने बंगाल सरकार और शमी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा है। अब अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद ही होगी।
हसीन जहां ने याचिका में मांग की है कि मोहम्मद शमी को 10 लाख रुपये महीना गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया जाए। सात लाख रुपये पत्नी के खर्चे के लिए और तीन लाख रुपये बेटी के पालन-पोषण के लिए।
ये भी पढ़ें: शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद, अदालत जाएगी BJP
बता दें मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी की थी और 2018 में दोनों अलग हो गए। तब से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते मोहम्मद शमी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड के तहत आपराधिक मामला दर्ज है। हालांकि, मैच फिक्सिंग के आरोपों में क्रिकेटर को BCCI से क्लीन चिट मिल चुकी है। हसीन जहां ने शमी पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के आरोप भी लगाए थे। इसके अलावा क्रिकेटर और उनकी फैमिली पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने जैसे आरोप भी लगाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...