Top-5 Indian Batsmen: साल 2025 के छह महीने बीत चुके हैं और इस दौरान टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों का सामना करना पड़ा है। एक ओर जहां भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया।
इस दौरान कई भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस साल अब तक विराट कोहली टॉप-5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल नहीं हैं। आइए नजर डालते हैं अब तक साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के टॉप-5 रन स्कोरर बल्लेबाजों पर।
1. शुभमन गिल – 635 रन
शुभमन गिल इस साल अब तक भारत के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 57.72 की औसत से 635 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 147 रन रहा है।
शतक: 3
अर्धशतक: 2
गिल वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
2. श्रेयस अय्यर – 424 रन
श्रेयस अय्यर ने इस साल 8 मैचों में 53.00 की औसत और 93.59 के स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए हैं।
शतक: 0
अर्धशतक: 4
उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
3. केएल राहुल – 388 रन
केएल राहुल ने 10 मैचों की 11 पारियों में 48.50 की औसत से 388 रन बनाए हैं।
सर्वाधिक स्कोर: 137
शतक: 1
राहुल का स्ट्राइक रेट 70.03 रहा है और उनका शतक इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में आया था।
4. ऋषभ पंत – 353 रन
ऋषभ पंत ने भले ही इस साल सिर्फ 2 मैच खेले हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया है। उन्होंने 88.25 की औसत और 78.61 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए हैं।
शतक: 2
अर्धशतक: 1
उन्होंने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर शानदार वापसी की है।
5. रोहित शर्मा – 302 रन
रोहित शर्मा ने इस साल भारत के लिए 8 मैचों में 37.75 की औसत और 108.24 के स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं।
शतक: 1
अर्धशतक: 1
रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है और अब वह केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे।