Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड, नकली ग्राहक बनकर पुलिस ने रंगेहाथ पकडे़ आरोपी

May 5, 2024

गुरुग्राम में ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड, नकली ग्राहक बनकर पुलिस ने रंगेहाथ पकडे़ आरोपी

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिसकर्मियों ने देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी की एरिया में ऑनलाइन  तरीके से देह व्यापार का काम किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बड़ी ही चालाकी के साथ रैकेट में युक्त तीन आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

एसीपी मुख्यालय सुशीला के अंडर टीम का चयन कर आरोपियों को पकड़ने के लिए नीति बनाई गई। जिसके बाद 2 पुलिसकर्मी नकली ग्राहक बन कर दलाल से बात करने लगे। दलाल ने व्हाट्सएप पर मैसेज करने के लिए कहा। मैसेज में दलाल ने युवतियों की फोटो के साथ–साथ उनके रेट्स भी भेजे।

जिसके बाद लड़कियों के रेट्स लगाने के बाद लड़कियों का चयन कर लिया गया। उसके बाद न्यू कॉलोनी स्थित होटल गजल इन में मिलना तय हुआ। ये सारी बातचीत ऑनलाइन हो रही थी। जिसके बाद पुलिसकर्मी आरोपियों के इंतजार में होटल के बाहर पहुंचे।

कुछ समय बाद एक कार में 2 लड़कियां और चालक होटल के सामने आकर रुके। पुलिस ने तुरंत ही आरोपियों को पकड़ लिया। कार चालक हिसार के आदमपुर निवासी बाबुल शेख है। वही दोनो लड़कियां दिल्ली की है।

आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। पुलिस अधिकारी आरोपियों से रैकेट में जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में लेकर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें