नेशनल डेस्क : झारखंड के लातेहार जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों ने शनिवार को नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के दो खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया। इन नक्सलियों पर क्रमशः 10 लाख रुपये और 5 लाख रुपये का इनाम था। यह कार्रवाई पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
पप्पू लोहारा और प्रभात गंझू मारे गए
आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में पप्पू लोहारा और प्रभात गंझू शामिल हैं। पप्पू लोहारा पर 10 लाख रुपये का इनाम था, जबकि प्रभात गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम था। दोनों नक्सली झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के प्रमुख सदस्य और संगठन के खूंखार नेता थे। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में लगातार हिंसा और आतंक फैल रहा था, और इनकी तलाश लंबे समय से सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही थी।
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी…
इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लातेहार के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने इचवार जंगल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया, जहां मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक और नक्सली घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है।
अभियान की सफलता और ऑपरेशन जारी
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को जारी रखने का ऐलान किया है। लातेहार में हुई यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार सक्रियता और सफलता को दर्शाती है। यह अभियान न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
नक्सली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की कड़ी नजर
लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया कि सुरक्षा बल किसी भी हालत में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नक्सलियों द्वारा समाज में अस्थिरता फैलाने की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है, और इस तरह की कार्रवाई से उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है।

