Site icon Dainik Savera Times

एटा में पुलिस मुठभेड़ के बाद 3 संदिग्ध गौ तस्कर गिरफ्तार

cow smugglers arrested

cow smugglers arrested

उतर प्रदेश : एटा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीन अन्य फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने बताया, ‘‘मंगलवार रात करीब एक बजे पुलिस को अलीगंज में किला रोड के पास वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली।

इसके बाद थाना प्रभारी इंद्रोश सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पाया कि कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो। भागने की कोशिश कर रहे एक अन्य संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य भाग गए।’’

घटनास्थल से पुलिस ने कई सामाग्री की बरामद

पुलिस ने बताया कि घायल संदिग्धों की पहचान अलीगंज निवासी आसिफ (26) और भूरा (30) के रूप में हुई है जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान हाशिम (36) के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध देसी पिस्तौल, चार खोल और दो कारतूस, दो रस्सी, दो कुल्हाड़ी, पांच चाकू और एक फावड़ा सहित मवेशी काटने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि दो बड़ी बोरियां भी मिलीं, जिनमें मृत मवेशियों के अवशेष होने का संदेह है। निरीक्षक इंद्रोश सिंह सेंगर ने बताया कि पुलिस गोकशी से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि फरार हुए तीन संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version