Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Palghar में रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक ही परिवार के 5 लोग गिरफ्तार

March 4, 2025

Palghar में रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक ही परिवार के 5 लोग गिरफ्तार

पालघर : महाराष्ट्र के Palghar जिले में रोड रेज की एक घटना में 25 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त पोर्निमा चौगुले-श्रृंगी ने बताया कि यह घटना नाला सोपारा इलाके में सोमवार रात को उस दौरान हुई जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित सौरभ मिश्रा की मोटरसाइकिल मुख्य आरोपी कौशिक चव्हाण से छू गई थी, जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी चव्हाण के परिजन भी इस झगड़े में शामिल हो गए और उन्होंने मिश्रा और उनके दोस्त पर लोहे की छड़ों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें