
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को महिला सफाई कर्मचारी से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में लोगों द्वारा पकड़े गए एक व्यक्ति ने पेपर कटर से अपना गला काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। झोटवाड़ा के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि 40 वर्षीय आनंद शर्मा पिछले 4-5 दिन से एक महिला सफाई कर्मचारी से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहा था। आज महिला के पति ने आनंद को पकड़ लिया और उसके साथ झगड़ा किया, इस दौरान स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और उसे पीटना शुरू कर दिया।
कुछ समय पहले ही जमानत पर आया था बाहर
इस बीच लोगों को धमकाने के लिए आनंद ने जेब से पेपर कटर निकाला और अपना गला काट लिया। उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आनंद शर्मा हत्या के एक मामले में दिल्ली में न्यायिक हिरासत में था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से आकर झोटवाड़ा में रहने लगा था। वह राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...