Site icon Dainik Savera Times

दोस्ती की, खेला और खाना खाया… फिर किडनैप कर 5 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि यहां एक 5 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने बच्चे की लाश को रेलवे यार्ड में फेंक दिया और फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से…

स्टेशन से बच्चे का किया अपहरण

दरअसल, यह पूरी घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है। यहां एक मासूम बच्चे की लाश रेल यार्ड में पाई गई। यह बच्चा अपनी मां के साथ राजस्थान से लखनऊ आया था। जब वे स्टेशन पर पहुंचे, तो आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि बच्चे की मां राजस्थान से लखनऊ पहुंचने के बाद, चारबाग रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आरोपी इब्राहिम ने बच्चे से दोस्ती की। उसने बच्चे के साथ खाना खाया और जब बच्चे की मां सो गई, तो उसने बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया। आरोपी ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

बच्ची के गायब होने की खबर

वहीं जब मां की नींद टूटी, तो उसने देखा कि बच्चा गायब था। मां घबराई और पुलिस को सूचित किया। उसने जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव रेलवे यार्ड के पास से बरामद किया।

आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ में इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है और आरोपी के खिलाफ आक्रोश भरा हुआ है। वहीं पुलिस ने आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version