Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किशोरी की तस्वीरें व वीडियो बना मांगे 2 लाख, मदद मांगने पर दूसरे दोस्त ने भी किया ब्लैकमेल

August 10, 2025

कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किशोरी की तस्वीरें व वीडियो बना मांगे 2 लाख, मदद मांगने पर दूसरे दोस्त ने भी किया ब्लैकमेल

लुधियाना: दोस्त ने ही किशोरी को कोल्ड ड्रिंक नशा मिलकर होटल में उसकी अश्लील तस्वीरें खींची और वीडियो बनाई। इसके बाद वह किशोरी को ब्लैकमेल कर उससे 2 लाख की डिमांड करने लगा। जब किशोरी ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया फ्रैंड को बताकर उससे मदद मांगी तो आरोपी ने किसी तरह दूसरे आरोपी से किशोरी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो हासिल कर की। फिर वह भी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आखिरकार किशोरी ने इस बारे में अपने परिवार को बताया, जिस पर उन लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। अब थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने दोनों आरोपियों हर्ष और अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित की मां ने बताई पूरी घटना
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित की मां का कहना है कि 25 जुलाई को आरोपी हर्ष शर्मा ने उसकी बेटी को बेकरी के निकट फोन कर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गया। वह उसे बस स्टैंड के निकट एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशा दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसकी बेटी बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी से अश्लील हरकतें की और उसकी फोटो और अश्लील वीडियो बना ली। महिला का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे 2 लाख की डिमांड की।

मदद मांगने पर दूसरे दोस्त ने भी किया ब्लैकमेल
उसकी बेटी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर बने अपने दोस्त अर्जुन को बताया और मदद के लिए कहा। अर्जुन ने किसी तरह आरोपी के मोबाइल को हैक करके उसमें से उसकी बेटी की तस्वीरें और वीडियो हासिल कर ली। इसके बाद अर्जुन भी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांगने लगा। आखिरकार इस बारे में उसकी बेटी ने उसे बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों हर्ष शर्मा और अर्जुन पर पास्को व आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें