Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

AGTF पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चरणजीत सिंह उर्फ ​​राजू शूटर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार

April 26, 2024

AGTF पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चरणजीत सिंह उर्फ ​​राजू शूटर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार


पंजाब। AGTF पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। AGTF पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में चरणजीत सिंह उर्फ राजू शूटर द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 4 हथियार (3 पिस्तौल और एक डबल बैरल बंदूक) और 26 जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है।

यह गिरोह सितंबर 2023 में तरनतारन के गांव ढोटियां में एक बैंक को लूटने के असफल प्रयास में शामिल था, जिसमें आरोपी व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 16 अप्रैल 2024 को राजू शूटर के साथियों ने उसे सिविल अस्पताल, तरनतारन से भागने की साजिश रची थी, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। गिरफ्तार आरोपी हत्या के प्रयास, डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें