नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके में सामने आए वीडियो स्कैंडल की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले का मुख्य केंद्र शहर के कटोरा नाका इलाके के पास स्थित कमल रेजिडेंसी नाम की बिल्डिंग का एक फ्लैट था, जहां आरोपी अयान रहता था।
बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के मुताबिक, यह फ्लैट तीसरी मंजिल पर है। वहां अक्सर 18-19 साल की लड़कियां आती-जाती थीं और देर रात तक रुकती थीं। इससे आसपास रहने वालों को शक हुआ। एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में फ्लैट की मालकिन को भी बताया था, लेकिन उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।
यह भी पढ़ें-
Delimitation Bill 2026: ‘सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे’, विपक्ष पर बरसे अमित शाह
लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर
भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
लोगों ने यह भी बताया कि जो लड़के-लड़कियां वहां आते थे, वे अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी बुर्का पहनते थे तो कभी दुपट्टा ओढ़ लेते थे, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता था। मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस टीम उस फ्लैट पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही वहां रहने वाला एक व्यक्ति, जिसका नाम मानव बताया जा रहा है, फ्लैट पर ताला लगाकर फरार हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को किराए के कमरे में बुलाते थे, उनका शोषण करते थे और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे। इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों अयान अहमद, उजैर खान, मोहम्मद साद और तरबेज खान को गिरफ्तार कर चुकी है।
अब तक 8 पीड़िताओं की पहचान हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 47 सदस्यों की एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। जांच में यह भी पता चला कि इस पूरे कांड के लिए शहर में किराए का कमरा लिया गया था, जहां लड़कियों को बुलाकर वीडियो बनाए जाते थे। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने यह कमरा किराए पर दिया था।
आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस अब इन डिवाइस से डिलीट किए गए वीडियो को वापस लाने और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...