Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar : 6 महीने की गर्भवती पत्नी को चारपाई के साथ बांधकर जिंदा जलाने वाला गिरफ्तार

April 22, 2024

Amritsar : 6 महीने की गर्भवती पत्नी को चारपाई के साथ बांधकर जिंदा जलाने वाला गिरफ्तार

अमृतसर। सीमावर्ती कस्बा ब्यास के अंतर्गत आते गांव भूरे नंगल में दर्दनाक और हैवानियत से भरा मामला सामने आया था। गांव में रहने वाले सुखदेव सिंह ने अपनी गर्भवती पत्नी को पहले बुरी तरह से पीटा, फिर उसे चारपाई के साथ बांधकर जिंदा जला दिया था। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्योति पत्नी बीरा सिंह निवासी गांव कलेर घुमान ने पुलिस को बताया है कि उनकी बड़ी बेटी पिंकी की उम्र 22 साल थी। जिसकी शादी ढाई साल पहले सुखदेव सिंह निवासी गांव भूरे नंगल के साथ पूर्ण गुरु मर्यादा और रीति रिवाज के साथ हुई थी। उनके दामाद सुखदेव सिंह के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

घर में केवल उनकी बेटी और दामाद ही रह रहे थे। उनकी बेटी 6 महीने की गर्भवती थी। उनके दामाद ने घर में कबूतर रखे हुए हैं। कबूतरों के चक्कर में घर से बाहर इधर-उधर रहता है। कुछ दिन पहले उनकी बेटी और दामाद उन्हें मिलने के लिए आए थे ।उनकी बेटी ने बताया था कि वह गर्भवती है। उनका पति सुखदेव सिंह उन्हें डॉक्टर के पास चेकअप और दवाई के लिए नहीं लेकर जाता। उसके साथ हमेशा झगड़ा करता है। उन्होंने दोनों को समझाया और वापस घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे को जन्म देने में थोड़ा समय रह जाएगा तो वह अपनी बेटी को अपने पास ले आएंगे क्योंकि बेटी के ससुराल में की देखभाल करने वाला और कोई नहीं है।

19 अप्रैल की दोपहर को उन्हें सूचना मिली थी के उनके दामाद ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की है।उनकी बेटी को लोहे की पाइप वाली चारपाई के साथ बांधकर आग लगा दी है। घर में से धुआं निकल रहा है। वह अपने गांव के सरवन सिंह को साथ लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बेटी के ससुराल पहुंची। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी आधए से भी ज्यादा जल चुकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। अभी भी आग सुलग रही थी, उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से तुरंत आग को बुझाया।

उनकी बेटी की दोनों टांगें, बाजू ,चेहरा और शरीर पूरी तरह से जल चुका था। इसके अलावा आग घर में भी फैल चुकी थी। कमरे में रखा सामान भी जल चुका था। मामला तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। थाना ब्यास की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जली हुई लाश को कब्जे में लिया गया। आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। छापामारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें