Site icon Dainik Savera Times

Mumbai में एनाकोंडा का कहर!, इधर-उधर भागते नजर आये लोग, जानें इस Viral Video की सच्चाई

VIRAL NEWS : सोशल मीडिया पर एक AI से बनाया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंबई की सड़कों पर एक विशाल और खतरनाक एनाकोंडा घूमता हुआ दिखाया गया है। यह वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि एक फैन द्वारा बनाया गया AI कंटेंट है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

CST स्टेशन के पास मचा हड़कंप
वायरल वीडियो में मुंबई के कई व्यस्त इलाकों को दिखाया गया है। एक क्लिप में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) के आसपास विशाल एनाकोंडा को घूमते हुए दिखाया गया है। सांप को देखकर लोग घबरा जाते हैं, इधर-उधर भागने लगते हैं और पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल जाता है। वीडियो इतना असली लगता है कि पहली नजर में लोग हैरान रह जाते हैं।

 

सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज और मजेदार रिएक्शन
इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन AI वीडियोज को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स कमेंट्स में कह रहे हैं कि “अगर ऐसा सच में हो जाए तो क्या होगा?, मुंबई में एनाकोंडा देखना फिल्म से भी ज्यादा डरावना है!, फैंस का कहना है कि इस वीडियो ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

क्रिसमस पर आएगी हॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म ‘एनाकोंडा’
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनाकोंडा’ इस क्रिसमस यानी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म रोमांच, कॉमेडी और खतरनाक एडवेंचर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है। फिल्म में मशहूर हॉलीवुड सितारे पॉल रड और जैक ब्लैक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी क्या है
फिल्म ‘एनाकोंडा’ एक मेटा कॉमेडी है। कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंदीदा पुरानी फिल्म का रीमेक बनाने के लिए अमेजन के जंगल जाते हैं।लेकिन वहां उनकी मुलाकात एक असली और बेहद खतरनाक विशाल एनाकोंडा से हो जाती है। इसके बाद कहानी रोमांच, डर और हंसी से भर जाती है।

पॉल रड और जैक ब्लैक की जोड़ी करेगी एंटरटेनमेंट फुल
पॉल रड और जैक ब्लैक की जोड़ी फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिल का भी पूरा तड़का लगाएगी। इनके अलावा फिल्म में स्टीव जान, थैंडीवे न्यूटन, डेनिएला मेल्चियोर, सेल्टन मेलो जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे।

मेकर्स ने किया ये दावा
फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि ‘एनाकोंडा’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें दमदार थ्रिल, मजेदार गलतियां, जबरदस्त एक्शन सब कुछ देखने को मिलेगा। दर्शकों को यह फिल्म डराएगी भी और खूब हंसाएगी भी।

भारत में कई भाषाओं में होगी रिलीज
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया इस फिल्म को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज करेगा। फिल्म के आने से पहले वायरल AI वीडियो ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया है।

 

Exit mobile version