Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pahalgam Terror Attack : बार-बार कहते हो, हमारे पास परमाणु बम हैं, लेकिन याद रखिए… पाकिस्तान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

April 28, 2025

Pahalgam Terror Attack : बार-बार कहते हो, हमारे पास परमाणु बम हैं, लेकिन याद रखिए… पाकिस्तान  पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

नेशनल डेस्क : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर तीखी आलोचना की। वह महाराष्ट्र के परभणी में वक्फ (संशोधन) अधिनियम का विरोध करते हुए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ओवैसी ने पाकिस्तान को भारत से बहुत पीछे बताया और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पाकिस्तान पर हमला

आपको बता दें कि ओवैसी ने पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत से केवल आधे घंटे नहीं, बल्कि आधी सदी पीछे है। उन्होंने पाकिस्तान के नेताओं के परमाणु बम के दावों को भी खारिज करते हुए कहा, “आप बार-बार कहते हो कि आपके पास परमाणु बम हैं, लेकिन याद रखिए, अगर आप किसी दूसरे देश में निर्दोष लोगों को मारते हो, तो कोई भी देश चुप नहीं रहेगा।” ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान अपने आतंकवादियों को ट्रेनिंग देता है और भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाता है।

पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया

इसके साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और हमला करते हुए कहा कि पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा था और फिर उनका नरसंहार किया था। ओवैसी ने इसे ख्वारिज से भी बुरा और ISIS जैसा कृत्य बताया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि उसकी इस तरह की हरकतें उसे भारी पड़ सकती हैं और इस तरह के कृत्य को कभी सहन नहीं किया जाएगा।

 आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रहा पाकिस्तान 

वहीं इस मामले पर ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान भारत को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने सीमित संसाधनों के बावजूद आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। ओवैसी ने भारतीय सरकार से आग्रह किया कि पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा, “भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कार्रवाई करने का पूरा हक है।”

कश्मीर पर ओवैसी की राय

ओवैसी ने कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए कहा कि कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। उन्होंने कुछ मीडिया चैनलों के एंकरों की आलोचना करते हुए कहा कि कश्मीरियों के खिलाफ बयान देना सही नहीं है। ओवैसी ने यह भी कहा कि कश्मीर में कई कश्मीरी नागरिकों ने अपनी जान की बाजी लगाई है और उनकी बहादुरी को नकारा नहीं किया जा सकता।

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने बयान में पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि उसकी नफरत और आतंकवाद के खिलाफ भारत को एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को निशाना बनाया और कहा कि भारत को कभी भी अपनी एकता पर सवाल नहीं उठने देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें