Site icon Dainik Savera Times

नशे में दुष्कर्म की कोशिश; न मानने पर पहले गला घोंट मारा, फिर शव के साथ की दरिंदगी

जालंधरः (मट्टू)। जालंधर पुलिस ने कत्ल की गुत्थी सुलझा लिया है और पकड़े गए आरोपी ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। घटना 26 दिसंबर की है, जब गांव तराड़ा के नजदीक नर्स की लाश मिली थी, जो गुरदासपुर की रहने वाली थी। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह नशे की हालत में युवती से रेप करना चाहता था। लेकिन युवती ने उसे रोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऑटो चालक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। डीएसपी सुरिंदर पाल धोगडी ने बताया कि 26 दिसंबर 2023 को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ा ने थाना लांबडा के प्रभारी इंस्पैक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास गांव तराड़ा सुखी नहर में अज्ञात लड़की का शव पड़ा है।

पुलिस ने जांच की तो लड़की की गला घोटकर हत्या की गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। मृतका की पहचान शमा (गुरदासपुर) के रूप में हुई थी। पुलिस शमा के मोबाइल के जरिए आरोपी तक पहुंची। शमा गुरु नामक मिशन चौक के नजदीक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह महिला को नहर किनारे लेकर गया था। इस दौरान उसने ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर उससे अश्लील हरकतें की। जब युवती ने शोर मचाया तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया। फिर शव को नहर किनारे छोड़ कर फरार हो गया। इतना ही आरोपी दोबारा घटनास्थल पर आया और मृतका के साथ अपनी हवस मिटाई।

Exit mobile version