Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिहार की सोनम रघुवंशी…’, फूफा से चल रहा था अफेयर, 45 दिन बाद ठिकाने लगा दिया पति; इस गलती से खुला राज

July 4, 2025

‘बिहार की सोनम रघुवंशी…’, फूफा से चल रहा था अफेयर, 45 दिन बाद ठिकाने लगा दिया पति; इस गलती से खुला राज

बिहार डेस्क : बिहार में इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही मामला सामने आया है। मामला औरंगाबाद का है, जहां एक पत्नी ने अपने फूफा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया। मृतक की पहचान 24 साल के प्रियांशु के तौर पर हुई है। महिला का अपने फूफा के साथ 15 साल से अफेयर चल रहा था। 24 जून की रात को आरोपी महिला पति के साथ नवी नगर रेलवे स्टेशन से घर के लिए निकली थी।

रास्तों में अज्ञात बदमाशों ने प्रियांशु को गोली मार दी। पुलिस मानकर चल रही थी कि सुपारी देकर हत्या करवाई गई है। पुलिस ने जैसे-जैसे जांच की, शक की सुई मृतक की पत्नी गुंजा सिंह पर टिक गई। पुलिस के सख्ती बरतने पर महिला ने पूरा भेद खोल दिया। गुंजा सिंह का अपने फूफा 52 साल के जीवन सिंह के साथ अफेयर था। दोनों एकसाथ रहना चाह रहे थे, लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते गुंजा सिंह ने शादी कर ली।

लोकेशन भेजकर मरवाया

वह अपने प्यार को भुला नहीं पाई और दोनों ने साथ रहने की सोची। दोनों ने अपने रास्ते में बाधा बन रहे प्रियांशु को हटाने की साजिश रची। जीवन सिंह ने प्रियांशु को मारने के लिए झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले मुकेश शर्मा और जयशंकर चौबे की मदद ली। दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। 24 जून को प्रियांशु ने फोन पर पत्नी को लोकेशन की जानकारी दी थी। गुंजा ने अपने फूफा को फोन कर पूरा भेद खोल दिया था।

आते ही मारी गोली

इसके बाद दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे और प्रियांशु को आते ही गोली मार दी। बाद में मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुंजा पर शक हुआ। पुलिस ने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग निकलवाई और पूछताछ की। महिला ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि अभी जीवन सिंह फरार है। एक कॉल डिटेल ने पूरा राज खोल दिया।

औरंगाबाद का यह मामला कहीं न कहीं मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी मर्डर मामले की याद दिलवाता है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में सोनम रघुवंशी नाम की महिला ने अफेयर के चलते पति का मर्डर करवाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें