नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सामने आया अवैध धर्मांतरण का मामला प्रदेशभर में छाया हुआ है। सूबे की राजनीति गर्माई हुई है। मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ और सरकार ने भी तेवर कड़े कर रखे हैं। इस धर्मांतरण गैंग का सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा है। उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन पर भी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।
यूपी एटीएस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार मामले की परतें उखाड़ने में जुटी हैं। पता लगा है कि छांगुर बाबा महिलाओं के धर्म परिवर्तन पर ज्यादा जोर देता था। महिला के जरिए पूरे परिवार को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता था। जांच में सामने आया है कि जो महिलाएं धर्म बदलने के लिए राजी नहीं होती थीं, उनका रेप करके वीडियो बनाया जाता था। बाद में इसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके धर्म परिवर्तन करवाया जाता। इस काम की जिम्मेदारी प्रमुख तौर पर महिलाओं को ही सौंपी जाती थी।
अमीरी का लालच, सनातन की बुराई, मुस्लिम लड़कों को टारगेट
छांगुर पीर 3 तरीके से करवाता था धर्मांतरण
पीड़िता ने बताया- शागिर्द मेराज ने पूरे परिवार के लिए फँसाई हिन्दू लड़कियाँhttps://t.co/AFT50DmSDR pic.twitter.com/4sPFp9u8YT
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) July 13, 2025
घिनौने काम के बाद छांगुर से मिलवाने के लिए पीड़िताओं को मधुपुर लाया जाता था। यहीं से पुरा नेटवर्क छांगुर बाबा चलाता था। पता लगा है कि कुल 1500 में से 700 लड़कियों का धर्मांतरण अकेले नीतू रोहरा उर्फ नसरीन के जरिए करवाया गया था। मुस्लिम लड़कों को हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए कहा जाता था। इसके लिए वे अपनी पहचान छिपा लेते थे। महिलाओं को फंसाने के लिए 3 सेक्शन बनाए गए थे।
पहले सेक्शन में उन महिलाओं को शामिल किया जाता था, जो गरीब और अनुसूचित जाती की थी। इनका धर्मांतरण करवाया जाता था। दूसरे सेक्शन में उन लड़कियों को शामिल किया गया था, जो गरीबी की वजह से देह व्यापार का काम करती थी। तीसरे सेक्शन में वे मुस्लिम युवक शामिल थे, जो नाम और पहचान बदलकर हिंदू महिलाओं और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाते थे। इसके बाद धर्म परिवर्तन करवाया जाता था।
बताया जा रहा है कि रेप के वीडियो छांगुर बाबा को भेजे जाते थे। महिलाओं को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया जाता था। इसके बाद पीड़िताएं कुछ भी करने को तैयार हो जाती थीं। बताया जा रहा है कि मेराज नाम के युवक ने युवती को अपने जाल में फंसाया था। युवक रुद्र बनकर युवती से मिला था।
युवती का पिता शराबी था, जिसकी लत छुड़वाने के लिए वह मेराज से मिली थी। बाद में युवती ने जब उसकी इस्लाम कबूल करने की बात नहीं मानी तो मेराज, उसके भाई और पिता ने उससे रेप किया और वीडियो बना लिया। बाद में उसका निकाह मेराज से किया, लेकिन युवती मौका देखकर भाग गई थी।