उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश में गैरकानूनी ढंग से धर्मांतरण करवाने वाले आरोपी छांगुर बाबा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। छांगुर ने कबूल किया है कि दुबई और नेपाल में उसका नेटवर्क फैला था। इसकी कमान नीतू उर्फ नसरीन संभाल रही थी। फंडिंग के लिए लोग नीतू से ही संपर्क करते थे। एटीएस ने सबसे ज्यादा छांगुर बाबा से विदेशी फंडिंग को लेकर सवाल किए हैं। छांगुर ने अपनी सफाई में पुलिस को बताया है कि उसने किसी को धर्मांतरण के लिए मजबूर नहीं किया।
लोगों ने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया था। सालाना उर्स सबके सामने होता था, जिसमें हर धर्म के लोग मर्जी से आते थे। पैसे लेकर इस्लाम कबूल करवाने पर छांगुर बाबा सीधे तौर पर सवालों से बचते दिखा। पुलिस ने उसके सामने ही नीतू से भी पूछताछ की। नीतू से रकम के खर्च का सोर्स पूछा गया तो उसने छांगुर बाबा का नाम ही लिया। कहा कि छांगुर के कहने पर ही रकम खर्च की जाती थी।
He is Jalaluddin Shah known as Chhangur Baba and he runs conversion schemes.
He is arrested for allegedly financed over 1,000 Muslim men to attract Hindu girls under the “love jihad.”
He has recieved a funding of 500 crores for doing so from the foreign countries. pic.twitter.com/PbIvnv3onK
— Hathyogi (हठयोगी) (@hathyogi31) July 13, 2025
नीतू ने 8 खातों की जानकारी दी
पुलिस ने जब पूछा कि गिरोह के लोगों के खाते कहां-कहां खुलवाए गए हैं, इस पर दोनों कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। दोनों के जवाबों में अंतर था। छांगुर ने अपने खाते के बारे में बताया, वहीं, नीतू ने सारी बात छांगुर पर थोप दी। नीतू ने कहा कि छांगुर ही पूरा हिसाब-किताब रखता था। नीतू ने 8 खातों के बारे में जानकारी होने की बात बताई, जो 3 संस्थाओं से जुड़े थे। एटीएस मामले में दोनों को पूछताछ के लिए आजमगढ़ और श्रीवस्ती ले जाकर पूछताछ कर सकती है।
खबर अपडेट हो रही है।

