Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरेलीः मेले में लगे झूले में करंट उतरने से युवक की मौत

November 9, 2023

बरेलीः मेले में लगे झूले में करंट उतरने से युवक की मौत

बरेलीः थाना भोजीपुरा क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी में बुधवार देर रात रामलीला मेले में लगे झूले में करंट आने से उसकी चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झूला संचालक मौके की से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (देहात) मुकेश चंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीपलसाना चौधरी में लगे मेले का बुधवार रात समापन था। कंचनपुर बस्ती निवासी शिव कुमार उर्फ सनी (22) अपने दोस्तों के साथ मेला देखने आया था। उन्होंने बताया कि वहां सभी लोग झूला झूल रहे थे। अचानक झूले में करंट आ गया। शिवकुमार करंट की चपेट में आया और जमीन पर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झूले पर करीब 15 लोग सवार थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें