Bengaluru Girlfriend News : बेंगलुरु में एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है, जहां एक कपल के बीच चल रहा भरोसा और रिश्ता एक भयानक अंत हो गया। मिली जानकारी के अनुासार 27 साल की प्रेमा और 27 साल के किरण एक-दूसरे को पिछले लगभग दो साल से जानते थे और रिलेशनशिप में थे। दोनों एक मोबाइल सर्विस स्टोर में साथ काम करते थे। घटना वाले दिन प्रेमा घर पर अकेली थी। उसने किरण को अपने घर बुलाया। उस समय उसके परिवार के बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे।
शादी को लेकर हुआ विवाद
प्रेमा किरण से शादी करना चाहती थी, लेकिन किरण इस बात को लगातार टाल रहा था। हाल ही में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे प्रेमा बहुत नाराज हो गई, लेकिन उसने उस समय अपना गुस्सा जाहिर नहीं किया।
“सरप्राइज” के नाम पर बनाई खतरनाक योजना
प्रेमा ने किरण को यह कहकर बुलाया कि वह उसे एक खास सरप्राइज देने वाली है। उसने किरण को भरोसा दिलाया कि वे दोनों एक रोमांटिक और खास पल बिताने वाले हैं। इस दौरान उसने BDSM रोल प्ले की बात कही, जिससे किरण को लगा कि यह दोनों की सहमति से हो रहा है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
प्रेमा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी। इसके बाद उसके हाथों में हथकड़ी लगाई। उसके पैर रस्सी से बांध दिए। किरण को लगा कि यह सब रोल प्ले का हिस्सा है, इसलिए उसने विरोध नहीं किया। कुछ ही मिनटों बाद, प्रेमा ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। बांधे होने की वजह से किरण खुद को बचा नहीं सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों ने सुनी चीखें
जब घर से धुआं निकलने लगा और किरण की चीखें सुनाई दीं, तो पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
पहले प्रेमा ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम में थी। तभी अचानक उसे आवाज सुनाई दी। लेकिन पूछताछ के दौरान उसने कई बार अपने बयान बदले। इससे पुलिस को शक हुआ।
जांच में सामने आए सबूत
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ज्वलनशील पदार्थ पहले से खरीदा गया था। यह पूरी घटना पहले से प्लान की गई हो सकती है। प्रेमा ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। इन सबूतों के आधार पर मामला हत्या का बन गया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने प्रेमा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने आखिरकार अपना अपराध कबूल कर लिया। यह घटना राजाजीनगर इलाके की है और मामले की आगे जांच जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...