Site icon Dainik Savera Times

ये क्या! मां दे रही अपनी बेटी को संबंध बनाने की ट्रेनिंग, 9वीं की छात्रा ने क्यों लगाए सनसनीखेज आरोप?

UK News

नेशनल डेस्क : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां पर ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिनको जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। 9वीं कक्षा की छात्रा का कहना है कि उसकी मां उसे फिजिकल रिलेशन बनाने की ट्रेनिंग दे रही है। मां उसे कहती है कि विवाह के बाद यह ट्रेनिंग उसे पति के साथ संबंध बनाने में काम आएगी।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मां ने बेटी के तमाम दावों को गलत बताया है। बता दें कि छात्रा नॉर्थ बेंगलुरु के एक निजी स्कूल की स्टूडेंट है। यह छात्रा अपनी बड़ी बहन और 45 साल की मां के साथ रह रही है। वहीं, छात्रा के पिता अलग रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक लड़के के पिता और मां के बीच विवाद चल रहा है। अब बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मां पिछले 1 साल से उसे गलत काम करने के लिए ट्रेनिंग दे रही है।

मां ने सभी आरोपों को बताया गलत

रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक पुलिस ने बेटी के बयान दर्ज नहीं किए हैं। छात्रा की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि बेटी को उसने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाई थी। वह नहीं मानी तो उसकी पिटाई कर दी। बेटी का कभी भी यौन शोषण नहीं किया है।

पुलिस ने घर जाकर की पूछताछ

बता दें कि एक महिला काउंसलर काउंसलिंग के लिए स्कूल पहुंची थी, तब यह मामला सामने आया। महिला काउंसलर ने मामला सामने आने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पीड़िता के घर गई। इस दौरान पीड़िता और उसकी बड़ी बहन से बात की। हालांकि बड़ी बहन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Exit mobile version