Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

असमिया महिला की हत्या के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

November 29, 2024

असमिया महिला की हत्या के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

बेंगलुरु : बेंगलुरु के इंदिरानगर में एक र्सिवस अपार्टमेंट में असम की एक महिला का शव बरामद होने की घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माया गोगोई (19) की उसके पुरुष मित्र आरव हनोय ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरव केरल के कन्नूर का रहने वाला है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डी देवराज ने कहा, ‘‘ हमने आरोपी को पकड़ लिया है और उसे बेंगलुरु लाया गया है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि आरोपी को किस स्थान से पकड़ा गया है।

अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला
पुलिस के अनुसार गोगोई की मंगलवार को र्सिवस अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी और उनका शव आंशिक रूप से क्षत-विक्षत था।
अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि महिला और संदिग्ध आरोपी 23 नवंबर को वहां पहुंचे थे। महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया था।
र्सिवस अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने कमरे से गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची।

गोगोई के शरीर पर कई चोटों के निशान थे : पुलिस
पुलिस ने बताया कि गोगोई के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उसके सीने पर चाकू से वार के निशान थे और सिर पर चोट थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाला से बिताया, ‘‘ दोनों 23 नवंबर को दोपहर 12.28 बजे लॉज (र्सिवस अपार्टमेंट) में दाखिल हुए। संदिग्ध आरोपी मंगलवार 26 नवंबर को सुबह 8.19 बजे लॉज से निकल गया।’’ अधिकारी ने बताया कि अपार्टमेंट से निकलने के बाद हनोय ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 238 (साक्ष्य़ मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें