Site icon Dainik Savera Times

गिड़गिड़ाती रही गर्भवती महिला, लेकिन नहीं पसीजा दरिंदे का दिल… खेत में किया ये घिनौनी काम

Uttar Pradesh Crime News

नेशनल डेस्कः बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में 22 फरवरी की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 8 माह की गर्भवती महिला के साथ उसके चचेरे जेठ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे, जबकि वह ससुर और 3 साल के बेटे के साथ घर पर थी।

ये भी देखें :-

घटना का विवरण

पुलिस की दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रात करीब 1 बजे शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी पर आरोपी जेठ ने घात लगाकर हमला किया, मुंह दबाया और 50 मीटर दूर सुनसान खेत में घसीट ले गया। उसने गर्भ में पल रहे बच्चे का वास्ता देकर मिन्नतें कीं, लेकिन आरोपी नहीं माना। वहीं, महिला ने बचाव में आरोपी को काटा और शरीर पर कई जगह नोचा, लेकिन आरोपी की दरिंदगी जारी रही। फिर उसे अधमरा छोड़ फरार हो गया। सोमवार सुबह ससुर ने खेत में बदहवास हालत में पाया।

पीड़िता को उसके ससुर ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं और वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर है। वहीं, पीड़िता के पति गांव पहुंचे, पंचायत बुलाई गई लेकिन आरोपी मुकर गया और कोई फैसला न हुआ। 23 फरवरी को पीड़िता ने नगर थाने में FIR दर्ज कराई।

चचेरे जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्जः थाना प्रभारी

इश मामले पर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चचेरे जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिट्टी, कपड़ों के सैंपल इकट्ठे किए गए हैं। उन्होने कहा कि आरोपी मौके से फरार है और उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, दूसरी ओर नवादा सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आने का इंतजार है। गांव में रोष का माहौल है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version