Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Crime News : मोतिहारी में शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या

June 26, 2025

Bihar Crime News : मोतिहारी में शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उनका शव मंदिर परिसर में खून से लथपथ बरामद किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तब पुजारी का शव देखा, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव की पहचान मंदिर के पुजारी हरि गिरि के रूप में की गई है। बाद में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई।

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस इस हत्याकांड में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नया चौक के पास स्थित मठ पर हरि गिरि पिछले कई वर्षों से पुजारी का काम कर रहे थे। वह मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर डीएसपी संतोष कुमार सिंह और पिपरा थाने की पुलिस की टीम पहुंच गई।

मृतक के भतीजे राजन गिरि ने पिपरा थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन के कारण ही मेरे चाचा की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, ‘पिपरा चौक पर मेरी पुरानी जमीन है, लेकिन भूमाफियाओं ने जाली कागज बनवाकर जमीन को कब्जा कर लिया है। बार-बार कहने पर वह जमीन खाली नहीं करते हैं और इसी कारण उन्होंने मेरे चाचा की हत्या कर दी है।‘

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगाः पुलिस
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में राहुल सिंह और अनिल कुमार सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें