Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरठ में दरिंदगी: मेडिकल कॉलेज में सजर्री के लिए भर्ती किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

June 23, 2025

मेरठ में दरिंदगी: मेडिकल कॉलेज में सजर्री के लिए भर्ती किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक किशोरी से एक अन्य मरीज के तीमारदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आज मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को 20 जून को पैर की सजर्री के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर का निवासी मोहित नामक युवक भी भर्ती था। पीड़िता की मां के मुताबिक घटना की रात किशोरी शौचालय गई थी, जहां मोहित के भाई रोहित ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार किशोरी ने डर के चलते दो दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर उसने रविवार शाम को अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मेडिकल थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दी गई। मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी रोहित (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें