Dainik Savera Times

तरनतारन में BSF ने आइस ड्रग की खेप के साथ 2 ड्रोन बरामद किया

तरनतारन। बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर मादक पदार्थों के साथ ड्रोन की मौजूदगी की सूचना मिलने पर संदिग्ध क्षेत्रों में तुरंत तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान जिले केसीबी चंदगांव के एक खेत से संदिग्ध आइस (मेथैम्फेटामाइन) के 01 पैकेट (कुल वजन- 540 ग्राम) के साथ 01 ड्रोन बरामद किया गया। मादक पदार्थ पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे हुए थे और पैकेट के साथ 01 धातु की तार की अंगूठी जुड़ी हुई बरामद हुई है। बरामद किए गए दोनों ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।

ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के मेहनती जवानों की गहन निगरानी और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से मादक पदार्थ ले जाने वाले अवैध ड्रोन के प्रवेश को रोकने के लिए उनकी प्रतिबद्धता साबित की।

Exit mobile version