बटाला Sarpanch : बटाला व आसपास के इलाकों में गोली की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, अभी चार दिन पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माता गोलीकांड के डर से लोग उभरे नहीं थे कि रविवार देर रात सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सरेआम एक मौजूदा सरपंच पर गोलियां चलाई गई, फिलहाल कुल 6 लोग जख्मी हुए हैं, पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बटाला के नजदीक बोदे दी खुही गांव में जहां धार्मिक मेला चल रहा था, मेले के मुख्य आयोजक व आम आदमी पार्टी के गांव के सरपंच साबा थे, जो पहली आप की तरफ से सरपंच बने थे। हर साल की तरह इस बार दरगाह पर मेला करवाया जा रहा था। आधी रात के करीब सरपंच साबा स्टेज पर थे जैसे ही वह स्टेज से नीचे उतरे तो हमलावरों ने सरपंच पर हमला कर दिया। इस दौरान साबा सरपंच व तीन-चार अन्य लोग घायल हो गए। कुछ को बटाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और हालत की गंभीरता को देखते हुए कुछ को अमृतसर रैफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे एसएचओ सिविल लाइन निर्मल सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच की ओर से यहां मेले का आयोजन किया जा रहा था, जैसे ही फायरिंग का मामला सामने आया तो मौका पर पहुंचे है। गांव के सरपंच व 3-4 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हम उनके बयान लेने के लिए यहां से जा रहे हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों व घायलों ने बताया कि गांव के सरपंच अभी स्टेज से नीचे उतरे ही थे कि हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान भगदड़ मच गई। कुछ लोग घायल हुए, जिनमें से मेरे हाथ में भी गोली लगी है। पुलिस के अनुसार सारी जानकारी लेकर जांच की जा रही है

