Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे की ओवरडोज से हुई मौत का मामलाः दोस्तों द्वारा शव को गंदे नाले में फेंकने का CCTV फुटेज आया सामने, महिला समेत आठ के खिलाफ केस

April 25, 2024

नशे की ओवरडोज से हुई मौत का मामलाः दोस्तों द्वारा शव को गंदे नाले में फेंकने का CCTV फुटेज आया सामने, महिला समेत आठ के खिलाफ केस

गुरदासपुरः (अवतार सिंह)। गुरदासपुर शहर कादियां में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत के बाद उसके दोस्तों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कादी के गंदे नाले में फेंक दिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कादियां पुलिस ने एक महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साहिल नाम के युवक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में कादियां बटाला रोड पर मिला था, इस मामले में कादियां पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए इस हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है और आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि मृतक युवक साहिल नशे का आदी था। मृतक साहिल ने अपने दोस्तों के साथ एक घर में बैठकर नशा किया था। उसके शव को लादकर बटाला रोड रोड पर नाले में फेंक दिया गया था। इस मामले में आठ लोगों को नामज़द किया गया है और हत्या के साक्ष्य मिटाने के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अभी भी फरार हैं, और पुलिस पार्टियां उन्हें पकड़ने के लिए उनके घरों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें