Site icon Dainik Savera Times

नाबालिग घरेलू सहायिका को ‘प्रताड़ित करने और मारपीट’ के आरोप में सपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

भदोही। भदोही विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ नाबालिग घरेलू सहायिका को कथित रूप से प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घरेलू सहायिका को हाल ही में उनके घर से बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार, श्रम विभाग ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय की सिफारिश पर शुक्रवार देर रात विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया।

यह कार्रवाई सोमवार को विधायक के आवास पर एक अन्य किशोरी की आत्महत्या और उसके बाद मंगलवार को भदोही पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग के कर्मियों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 17 वर्षीय लड़की को बचाए जाने के बाद की गई है। भदोही की पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के मलिकाना मोहल्ला स्थित बेग के आवास से मुक्त कराई गई किशोरी से पूछताछ और श्रम प्रवर्तन अधिकारी जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version