नेशनल डेस्क: धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा के एक बाद एक किस्से खुलते जा रहे हैं। आरोपी की पहचान शातिर धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड की बन चुकी है। आरोपी ने एक संगठित इस्लामी नेटवर्क खड़ा किया और हजारों महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पूरी साजिश में उसकी करीबी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन का भी हाथ है।
एटीएस ने दोनों आरोपियों को 7 दिन के रिमांड पर लिया है। अभी दोनों आरोपियों से प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक छांगुर ने लगभग 1500 युवतियों और महिलाओं को टारगेट किया और उनका धर्मांतरण करवाया। ये बाबा सिर्फ निसंतान, विधवा और मानसिक तौर पर कमजोर महिलाओं को टारगेट करता था।
इन महिलाओं को इलाज और चमत्कार के नाम पर फंसाता और फिर ब्रेनवॉश किया जाता। बाद में इनको अपना धर्म छोड़ने पर मजबूर किया जाता। बाबा को उसके भक्त ‘रूहानी बाबा’, ‘पीर’ और ‘मसीहा’ के नाम से जानते थे। हालांकि पकड़ में आने के बाद भी छांगुर के खिलाफ कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
#WATCH | Utraula, Balrampur | Uttar Pradesh administration, in the presence of police, takes action on the properties belonging to Chhangur Baba, who is the alleged mastermind of a religious conversion gang. He was arrested by Uttar Pradesh ATS. pic.twitter.com/ttiK8YdP0Y
— ANI (@ANI) July 8, 2025
यूपी के बलरामपुर में छांगुर बाबा की कोठी को प्रशासन ने गिरा दिया है, जो किसी आलीशान महल से कम नहीं थी। जांच के दौरान अधिकारियों को यहां चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। यहां स्पेनिश तेल और शारीरिक ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां मिली हैं, जो दुबई से मंगवाई गई थीं। इसके अलावा इत्र, खाने-पीने का सामान और विदेशी डिटर्जेंट मिले हैं।
इस मकान के अंदर एक ऐसा कमरा भी मिला है, जिससे पूरे घर की निगरानी की जाती थी। इस कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। बाबा का बेडरूम ऐसी जगह था, जहां जाने वाले हर आदमी की रिकॉर्डिंग होती थी। एटीएस को कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी उसके बेडरूम से मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस बाबा का नेटवर्क दुबई और महाराष्ट्र तक फैला था। सूत्रों के मुताबिक बाबा ने सबसे पहले नीतू और नवीन वोहरा को टारगेट किया था।
दोनों के जरिए ही धर्मांतरण का काम सबसे पहले शुरू हुआ था। एटीएस को छांगुर बाबा के करीबी सहयोगी मोहम्मद अहमद खान के बारे में भी पता लगा है, जो पूरी फाइनेंशियल डीलिंग करता था। नीतू और नवीन मूल रूप से बलरामपुर के मधपुर के रहने वाले हैं। छांगुर के खिलाफ 50 हजार का इनाम भी रखा गया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...