Site icon Dainik Savera Times

CIA अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर। सीआईए अमृतसर को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए अमृतसर ने एक नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तस्करों बारे जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में सीआई-अमृतसर ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.5 किलोग्राम हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस और 1 मोटर साइकिल जब्त की है।

पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों से ड्रग्स लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी है। @PunjabPoliceInd सीएम भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और हमारे राज्य को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी है।

Exit mobile version