Site icon Dainik Savera Times

कांस्टेबल ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर हुआ फरार…जानिए क्या है पूरा मामला

bihar

bihar

नेशनल डेस्क : Bihar की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में शनिवार को एक कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल धनंजय कुमार पत्नी के साथ पीरबहोर थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहता है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में कार्यरत है। आरोप है कि धनंजय ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या का प्रारंभिक कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है।

पुलिस मामले की कर रही है जांच

घटनास्थल पर पहुंची पटना नगर की एएसपी दीक्षा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मौत के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद कांस्टेबल ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पति-पत्नी प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर के लौटे थे। इसके पहले उन्होंने अपनी छोटी बच्ची को नानी के घर पहुंचा दिया था।

Exit mobile version