Site icon Dainik Savera Times

इस इलाके में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

मधेपुरा। बिहार में मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि पुरैनी थाना क्षेत्र के खावन दियारा से ठेकेदार पवन कुमार राय सड़क निर्माण का काम कराने के बाद बुधवार की देर शाम कार से अपने परिजन के साथ लौट रहे थे। इस दौरान करामा चौक के समीप पूर्व से घात लगाये दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने कार को रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बतायाकि मृतक पवन कुमार जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी गांव वार्ड संख्या 9 के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version