Site icon Dainik Savera Times

साइबर ठगों ने दो लोगों से ठगे 1 लाख 40 हजार रुपए

यमुनानगर: साइबर ठगों ने दो लोगों से एक लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवपुरी ए निवासी मोहेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 13 मई 2023 को उसकी बेटी जसप्रीत कौर का पासपोर्ट आना था। इसके लिए उसकी बेटी ने ऑनलाइन गूगल पर कोरियर सर्च किया। वहां से मिले नंबर पर उसकी बेटी ने फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कोरियर ट्रैक करने के लिए लिंक भेज कर उस पर दो रुपये ऑनलाइन भेजने को कहें। उसकी बेटी ने उस लिंक पर पेटीएम के माध्यम से दो रुपये भेज दिए। इसके बाद 15 मई को उसके खाते से 99994 रुपये कट गए। उसकी बेटी ने दोबारा उस नंबर पर फोन किया तो वह नहीं मिला। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईस्ट भाटिया नगर निवासी चिराग महेंद्रू ने बताया कि उसका सेक्टर 17 में स्पाइसी सेवेंटीन के नाम से रेस्टोरेंट है। उसने वर्ष 2022 में एप्पल कंपनी से ईयर फोन मंगवाए थे। इसी बीच उसके पास 10 सितंबर 2022 को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह डीटीडीसी कोरियर से बोल रहा है। तकनीकी दिक्कत की वजह से कोरियर डिले हो गया है। इसके बाद उनके खाते से आठ बार में 40 हजार रुपये कट गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Exit mobile version