Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana Crime News : सूटकेस से मिली लाश; टांगें काट रेलवे ट्रैक पर फैंकी; सिर भी धड़ से अलग

April 12, 2024

Ludhiana Crime News : सूटकेस से मिली लाश; टांगें काट रेलवे ट्रैक पर फैंकी; सिर भी धड़ से अलग

लुधियाना। शेरपुर फ्लाईओवर पर सूटकेस में एक लाश मिली है। लाश का धड़ सूटकेस में पैक किया गया था जबकि सिर, हाथ और पैर काटकर रेलवे ट्रैक पर फैंके गए थे। सूचना मिलने पर जी.आर.पी, आर.पी.एफ. की टीमें मौके पर पहुंची और जिला पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच हे। जानकारी के अनुसार शेरपुर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर की-मैन गश्त कर रहा था। इस दौरान उसने शव के टुकड़े देखे। सिर और हाथ-पैर वहां बिखरे पड़े थे। उसने तुरंत रेलवे के आला अधिकारियों को बताया और फिर जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. को सूचना दी।

इसके बाद जिला पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर ए.सी.पी. ब्रज मोहन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इधर-उधर तलाश शुरू की तो शेरपुर फ्लाईओवर के ऊपर सूटकेस पड़ा मिला। जब पुलिस ने सूटकेस को खोला तो उसमें धड़ पैक मिला। एक बाजू पर काले रंग का ताबीज बंधा हुआ है। यह सूटकेस यहां कौन फैंककर गया, इसके लिए पुलिस सेफ सिटी कैमरे और आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे तलाश रही है। ब्रज मोहन, ए.सी.पी लुधियाना, ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

शव को काटने के लिए मशीन का इस्तेमाल
शव को 4 टुकड़ों में काटकर फैंका गया है। जिस तरह से शव को काटा गया है, उससे स्पष्ट है कि इसके लिए किसी मशीनी ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सभी थानों की पुलिस को सूचना देकर लापता लोगों की सूची मांगी है, ताकि उसकी पहचान में कोई मदद मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें