Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली फिर शर्मसार, अस्पताल में महिला मरीज के साथ यौन उत्पीड़न; जानें दिल दहला देने वाला मामला

Uttar Pradesh crime news

दिल्ली डेस्क : राजधानी दिल्ली में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ भर्ती दूसरे मरीज ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके चलते राजधानी के अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि महिला मरीज को नशे और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बुधवार को इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। मामला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का बताया जा रहा है। लड़की अकेली ही रहती थी, जो बेहोशी और नशे की हालत में मिली थी। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जग प्रवेश चंद्र में भर्ती करवाया था। युवती के वार्ड में ही फैज नाम का युवक भर्ती बताया जा रहा है। फैज ने मौका पाकर पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न किया।

आरोपी ने युवती से की मारपीट

बाद में पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत का कारण यौन उत्पीड़न नहीं है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले युवती के साथ मारपीट की और बाद में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया था। पुलिस ने फैज को अरेस्ट कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फैज कच्ची खजूरी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अभी युवती की बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी से खुला वारदात का राज

बताया जा रहा है कि युवती के साथ उस समय यौन उत्पीड़न किया गया, जब वह देर रात को टॉयलेट के लिए निकली थी। आरोपी ने मौका देख उसे बहलाया-फुसलाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर गलत काम किया। अस्पताल प्रबंधन को सीसीटीवी के जरिए वारदात का पता लगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version