Site icon Dainik Savera Times

गेम मत खेल! मां ने डांटा तो बेटे ने लगाया फांसी, अचानक कस गया फंदा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मोबाइल पर गेम खेल रहे 15 साल के किशोर से रविवार सुबह मां ने फोन छीना तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा की है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग को मोबइल पर गेम खेलता देख उसकी मां ने उसे डांट दिया और गेम खेलने से मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो मां ने उसे फटकार लगाते हुए उससे मोबाइल छीन लिया।

यह बात नाबालिग को इस कदर नागवार गुजरी की उसने घर के पास मौजूद सामुदायिक भवन के किचन सेड में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Exit mobile version